बजट 2026 पर बोले पीएम मोदी, ये युवाओं की उड़ान और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का है रास्ता
Sandesh Wahak Digital Desk: संसद में आम बजट 2026 पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने इस बजट को देश के भविष्य की नींव रखने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला ऐतिहासिक बजट करार दिया है।
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
युवाओं के लिए नए अवसर: प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट ने युवाओं की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। उनके लिए करियर और तरक्की का पूरा आसमान खोल दिया गया है।
दुनिया में बढ़ेगी भारत की धाक: पीएम ने भरोसा जताया कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को तेजी से हासिल करने में मदद करेगा। इससे वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
छोटे व्यापारियों की चांदी: बजट में MSME और छोटे कारोबारियों के लिए किए गए ऐलानों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इससे व्यापार करना आसान होगा और लोकल बिजनेस को वैश्विक पहचान मिलेगी।
विकसित भारत का संकल्प: पीएम मोदी के अनुसार, यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि यह भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक विजन डॉक्यूमेंट है, जो भारत की विकास दर को और तेज करेगा।
Also Read: बजट को राहुल गांधी ने बताया फर्जी वादों का पिटारा, शेयर बाजार में हाहाकार

