पीएम मोदी को देश-विदेश से मिली रही जन्मदिन की शुभकामनाएं, शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट की चर्चा

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना 75वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के धार पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर देश भर से शुभकामनाएँ मिलीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें सच्चा मित्र बताया। उन्होंने लिखा, एक बार दोस्त बने तो हमेशा दोस्त रहते हैं। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

बॉलीवुड जगत से भी कई हस्तियों ने प्रधानमंत्री को बधाई दी। शाहरुख खान और आमिर खान ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की, जबकि आलिया भट्ट ने उनके नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि वे भारत को और अधिक प्रगति की ओर ले जाएँ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वे भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही, उन्होंने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अमेरिका की पहल का समर्थन भी किया।

Also Read: कनाडा में फिर सक्रिय खालिस्तानी संगठन, भारतीय राजनयिकों को बनाया निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.