उत्कर्ष के कालखंड में है उत्तराखंड, PM मोदी बोले- देवभूमि बन सकती है विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में शामिल होकर राज्य के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड जिस ऊँचाई पर है, उसे देखकर हर उस व्यक्ति का खुश होना स्वाभाविक है, जिसने इस खूबसूरत राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया था।

PM Modi Uttarakhand Silver Jubilee

उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड आज 25 साल पूरे कर रहा है और यह समय उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है। उन्होंने उत्तराखंड को भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन बताते हुए कहा, उत्तराखंड अगर ठान ले, तो अगले कुछ ही सालों में खुद को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित कर सकता है। यहाँ के मंदिर, आश्रम और योग के सेंटर इन्हें हम ग्लोबल सेंटर से जोड़ सकते हैं।

पीएम ने कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ जैसे तीर्थ हमारी आस्था के प्रतीक हैं, और श्रद्धालुओं की यात्रा जहाँ भक्ति का मार्ग खोलती है, वहीं राज्य की अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा भरती है।

Also Read: जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी, इवाते प्रांत में 6 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.