PM मोदी ने RJD पर साधा निशाना, बोले- बिहार को जंगलराज नहीं, विकास की सरकार चाहिए

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के औरंगाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला और चेतावनी दी कि जंगलराज में केवल कट्टा, दोनाली और फिरौती ही चलेगी, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को सचेत करते हुए कहा कि जंगलराज वालों के पास वह सब कुछ है जो राज्य के विकास के लिए खतरा है। ये (राजद समर्थक) खुली घोषणा कर रहे हैं कि भैया की सरकार’ आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा। लेकिन बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए। पीएम मोदी ने औरंगाबाद की धरती को त्याग और बलिदान की भूमि बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों अनुग्रह बाबू और जगदेव बाबू को नमन किया।

NDA की वापसी का मोर्चा जनता ने संभाला

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक का सबसे अधिक है। यह दिखाता है कि NDA सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है। उन्होंने एनडीए सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार बिहार के हर क्षेत्र के सामर्थ्य के अनुसार फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म, टेक्नॉलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के बड़े फ़ैसलों की याद दिलाई। बोले, कहा था राम मंदिर बनेगा और डंके की चोट पर राम मंदिर बन गया। वादा किया था कि अनुच्छेद 370 की दीवार गिरेगी और अनुच्छेद 370 हटा दिया गया। उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन का वादा पूरा करने और नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई करने का भी ज़िक्र किया।

पीएम मोदी ने महागठबंधन (कांग्रेस और आरजेडी) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं, जिसका सबसे बड़ा साक्षी औरंगाबाद है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का राजद ने अपमान किया। राजद ने कांग्रेस को वही सीटें दीं, जिन्हें वो पिछले 35–40 सालों से जीत नहीं पाई है। राजद ने कांग्रेस के कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी छीन ली।

Also Read: भदोही के सपा विधायक की पत्नी के खिलाफ नौकरानी की मौत का केस रद्द, हाईकोर्ट ने दी राहत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.