ऑपरेशन महादेव की सफलता पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, एनडीए की बैठक में गूंजे नारे

Sandesh Wahak Digital Desk: एनडीए संसदीय दल की एक अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ‘हर हर महादेव’ के नारों से पूरा हॉल गूंज उठा। पीएम मोदी का यह सम्मान खास तौर पर ‘ऑपरेशन महादेव’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलताओं के लिए किया गया।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होने वाली है। संसद में एनडीए का बहुमत होने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए उनके उम्मीदवार का चयन लगभग तय माना जा रहा है। हालाँकि, उम्मीद है कि एनडीए गठबंधन 21 अगस्त तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगा, जो कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख भी है।

संसदीय कार्यवाही पर हो सकती है चर्चा

बैठक में पीएम मोदी को उनके आतंकवाद विरोधी अभियानों की सफलता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में देश की सुरक्षा चुनौतियों और मानसून सत्र के दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

बता दें कि मानसून सत्र लगातार बाधित हो रहा है। विपक्ष बिहार में चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची संशोधन (SIR) को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि यह प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण है और सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुँचाने के लिए की जा रही है।

Also Read: UP News: पान मसाला कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की टैक्स चोरी का भंडाफोड़, 4  ट्रक सीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.