पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, तोहफे में दी रूसी भाषा में अनुवादित गीता
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और रूस की सदियों पुरानी दोस्ती को एक बार फिर मज़बूती देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुँचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर खुद उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर अभिवादन किया।
पीएम मोदी ने अपने दोस्त राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘श्रीमद्भागवत गीता’ भेंट की। पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।
#BREAKING: दोनो नेता एक ही गाड़ी फॉर्च्यूनर से निकले प्रधानमंत्री आवास#PutinInIndia pic.twitter.com/R7Y0isz5YG
— NDTV India (@ndtvindia) December 4, 2025
भव्य स्वागत और साझा यात्रा
दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति का पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिसकी पुतिन ने सराहना भी की। स्वागत के बाद, एक असामान्य दृश्य में, दोनों वैश्विक नेता एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास तक एक ही गाड़ी में सवार होकर रवाना हुए।
राजधानी में जगह-जगह पुतिन के स्वागत में बैनर लगाए गए हैं, जो भारत और रूस के बीच महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंधों को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री आवास, 7, लोक कल्याण मार्ग, को भारत-रूस के झंडों और विशेष रोशनी से सजाया गया था।
पीएम मोदी ने एक्स पर पुतिन के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।
Also Read: लखनऊ: फर्जी सरिया चोरी केस में फंसे 4 बेगुनाह, इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

