जापानी PM को ‘मेरी छोटी बहन’ कहकर PM मोदी ने किया स्वागत, भारत-जापान रिश्तों में नया अध्याय

India Japan Relations: भारत और जापान के रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा देते हुए गुरुवार को दिल्ली में बड़ा कूटनीतिक पल देखने को मिला। तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद दोनों नेताओं के बीच 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में अहम चर्चा हुई। इसके बाद हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

पीएम मोदी ने कहा “मेरी छोटी बहन ”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी पीएम सनाए ताकाइची को “मेरी छोटी बहन” कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ताकाइची पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नारा प्रांत भारत-जापान की साझा बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

इस संबोधन पर प्रधानमंत्री ताकाइची ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह रिश्ता आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है और इसे और मजबूत किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और AI बनेगा साझेदारी का मुख्य आधार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं और दोनों देशों के बीच भरोसा मजबूत है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक माहौल में आपसी विश्वास सबसे बड़ा रणनीतिक आधार है।

दोनों देशों ने टेक्नोलॉजी, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इस दिशा में एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया। इसके अलावा भूविज्ञान, खनिज, दवा, मेडिकल उपकरण, बैटरी और बायो एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी कई समझौते हुए।

ताकाइची ने भारत-जापान साझेदारी को बताया अहम

जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने भारत का आभार जताते हुए कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक और बाजार आधारित अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा कि मुक्त और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र दोनों की प्राथमिकता है।

उन्होंने पीएम मोदी के ‘छोटी बहन’ संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि यह रिश्ते को और मजबूती देगा और दोनों देशों की साझेदारी भविष्य में और गहरी होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.