भूटान से लौटते ही PM मोदी सीधे पहुंचे अस्पताल, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात

Sandesh Wahak Digital Desk: भूटान के दो दिवसीय दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले नई दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) का रुख किया। प्रधानमंत्री ने सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट में घायल हुए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घायलों के परिजनों को मिला आश्वासन

अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री को घायलों की वर्तमान स्थिति और उन्हें दिए जा रहे उपचार की पूरी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने सुरक्षा और राहत कार्यों में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने घायलों के परिजनों को ढाढस बंधाया और सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Red Fort car blast

गौरतलब है कि यह भीषण विस्फोट सोमवार शाम करीब 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक सफेद i20 कार में हुआ था। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जाँच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कार में इस्तेमाल की गई विस्फोटक सामग्री वही थी, जिसे विस्फोट से कुछ घंटे पहले 10 नवंबर को फरीदाबाद से बरामद किया गया था। इस मामले की जाँच अब राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है।

Also Read: आतंकी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं, दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी ने जारी किया बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.