आज काशी से पीएम मोदी दिखाएंगे 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, कई राज्यों को मिलेगी तेज कनेक्टिविटी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज (शनिवार, 8 नवंबर 2025) देश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे यहां से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे देश के कई प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और वाणिज्यिक केंद्रों के बीच यात्रा का समय कम होगा। कल देर रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

नए वंदे भारत रूट और उनके लाभ

ये चार नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें देश के चार अलग-अलग महत्वपूर्ण रूटों पर चलेंगी:

रूट का नाम यात्रा समय (लगभग) कनेक्टिविटी और लाभ
बनारस – खजुराहो वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।
लखनऊ – सहारनपुर 7 घंटे 45 मिनट लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर के यात्रियों को लाभ।
फिरोजपुर – दिल्ली 6 घंटे 40 मिनट इस मार्ग की सबसे तेज ट्रेन। राष्ट्रीय राजधानी को पंजाब के बठिंडा और पटियाला से जोड़ेगी। व्यापार, पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक।
एर्नाकुलम – बंगलूरू 8 घंटे 40 मिनट यात्रा समय में दो घंटे से अधिक की कमी। प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी, जिससे पेशेवरों और छात्रों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियां मौजूद

प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार, और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री शुक्रवार देर शाम ही वाराणसी पहुँच गए थे, जहाँ एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाउस तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी फ्लीट गुजरी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.