PM मोदी आज करेंगे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन, मुंबई को मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह हवाई अड्डा मुंबई का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा, जिसे आधिकारिक तौर पर ‘लोकनेते डीबी पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम से जाना जाएगा।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, NMIA के पहले फेज का निर्माण 19,650 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह भारत का सबसे बड़ा ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया गया है।

NMIA को हाल ही में, 30 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) से एयरपोर्ट लाइसेंस मिला था।

मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण का भी लोकार्पण

हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का भी लोकार्पण करेंगे। इन प्रमुख परियोजनाओं के शुभारंभ और लोकार्पण के अवसर पर, पीएम मोदी मुंबई में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Also Read: अखिलेश यादव आज रामपुर में आज़म ख़ान से करेंगे मुलाकात, क्या दूर होगी पार्टी की सबसे बड़ी नाराज़गी?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.