पीएम मोदी आज करेंगे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन, जुटेंगे दुनिया के 18 राष्ट्राध्यक्ष

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम आज एक ऐतिहासिक वैश्विक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 फरवरी 2026) शाम 5 बजे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह पांच दिवसीय आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा मंच साबित होने वाला है।

एक्सपो के मुख्य आकर्षण और महत्वपूर्ण डेटा

यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है, जिसे 10 विशेष एरेना (Arenas) में विभाजित किया गया है।

वैश्विक भागीदारी: इस समिट में 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के प्रधानमंत्री और 2 देशों के उपराष्ट्रपति हिस्सा ले रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पवेलियन: कुल 13 देशों के विशेष मंडप लगाए गए हैं, जिनमें रूस, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इटली और अफ्रीका जैसे देश/क्षेत्र शामिल हैं।

स्टार्टअप और नवाचार: एक्सपो में 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप अपने एआई समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।

सत्र और वक्ता: पांच दिनों में 500 से अधिक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 3,250 से अधिक वैश्विक वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।

आगंतुक: आयोजन में 2 लाख अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित कुल 25 लाख आगंतुकों के आने की संभावना है।

तीन मुख्य विषय: लोग, ग्रह और उन्नति

एक्सपो में 300 से अधिक चुनिंदा प्रदर्शनी मंडप लगाए गए हैं, जो ‘पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस’ (People, Planet, Progress) के थीम पर आधारित हैं। इसका उद्देश्य एआई के उन समाधानों को प्रदर्शित करना है जो आम नागरिक के जीवन में बदलाव ला रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: अभेद्य किला बना भारत मंडपम

विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और वीवीआईपी की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसी भी हवाई खतरे से निपटने के लिए आधुनिक एंटी-ड्रोन और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है।

प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, उद्घाटन समारोह के कारण 16 फरवरी को प्रदर्शनी क्षेत्र बंद रहेगा। आम जनता और आगंतुकों के लिए यह एक्सपो 17 फरवरी से खुलेगा।

Also Read: अखिलेश को नसीमुद्दीन में नजर आ रहा आजम का आभासी विकल्प !

Get real time updates directly on you device, subscribe now.