अमेरिका नहीं जाएंगे PM मोदी, UNGA में विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के अंत में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वक्ताओं की संशोधित सूची जारी होने के बाद यह जानकारी सामने आई है।
कौन करेगा कब संबोधन?
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वाँ सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसके बाद उच्चस्तरीय बैठकें 23 से 29 सितंबर तक चलेंगी। इस बैठक में पहला संबोधन ब्राज़ील का होगा, जिसके बाद अमेरिका महासभा को संबोधित करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को यूएनजीए को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल में यह उनका संयुक्त राष्ट्र में पहला संबोधन होगा। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर 27 सितंबर को महासभा में अपना संबोधन देंगे।
क्यों हुआ बदलाव?
इससे पहले जुलाई में जारी की गई वक्ताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल था, जिसमें वे 26 सितंबर को महासभा को संबोधित करने वाले थे। लेकिन अब उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भेजा जा रहा है। इस बदलाव का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।
Also Read: 12,000 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तेलंगाना से 13 आरोपी गिरफ्तार

