उत्तरकाशी-चमोली की तबाही का PM मोदी खुद लेंगे जायज़ा, अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 सितंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे और उत्तरकाशी व चमोली जिलों में आई आपदाओं का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दौरे के दौरान वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

आपदा क्षेत्रों का निरीक्षण और केंद्र से मदद का भरोसा

उत्तराखंड में हाल के दिनों में आई आपदाओं से भारी तबाही हुई है। उत्तरकाशी के धराली और स्यानाचट्टी से लेकर चमोली के थराली और आसपास के इलाकों में नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी अब तक लगातार स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात कर चुके हैं। उन्होंने राज्य को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री 11 सितंबर को दोपहर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही बैठक कर राज्य सरकार और प्रशासन से रिपोर्ट लेंगे।

Also Read: रायबरेली में राहुल गांधी का विरोध, वापस जाओ के नारों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोका रास्ता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.