गलवान के बाद पहली बार चीन जाएंगे पीएम मोदी, 31 अगस्त को शी जिनपिंग के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रविवार को द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान मिलेंगे। यह बैठक इसलिए खास है, क्योंकि जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद पीएम मोदी पहली बार चीन की यात्रा पर जा रहे हैं।
यह बैठक तब हो रही है, जब भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त को लेकर एक समझौता हुआ है। इस समझौते के बाद, चार साल पुराने सीमा विवाद को सुलझाने में मदद मिली है, जिससे दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता का रास्ता साफ हुआ।
हाल ही में भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा था कि पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को बेहतर करने में एक नई गति देगी।
19 अगस्त को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी, जहाँ उन्होंने शी जिनपिंग का निमंत्रण सौंपा। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच संबंधों में लगातार प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच स्थिर संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण हैं।
Also Read: Kanpur News: चौकी इंचार्ज ने व्यापारी से हड़पे 5.70 लाख रुपये, निलंबित

