PM मोदी का पांच राज्यों का दौरा आज से शुरू, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत वे पाँच राज्यों – मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान, वे हजारों करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
दौरे का विस्तृत कार्यक्रम
मिजोरम (13 सितंबर): पीएम मोदी सुबह लगभग 10 बजे आइजोल में ₹9,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मणिपुर (13 सितंबर): इसके बाद, वे चूड़ाचांदपुर में ₹7,300 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और इम्फाल में ₹1,200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
असम (14 सितंबर): प्रधानमंत्री असम में ₹18,530 करोड़ से अधिक की बुनियादी और औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे दरंग में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और गोलाघाट में बायो-एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। शाम को, वे गुवाहाटी में ‘भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका’ की 100वीं जयंती समारोह में भी शामिल होंगे।
पश्चिम बंगाल (15 सितंबर): 15 सितंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे, पीएम मोदी कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे।
बिहार (15 सितंबर): अंतिम चरण में, वे बिहार का दौरा करेंगे।
यह दौरा पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को गति देने पर केंद्रित है।

