PM मोदी का कोलकाता दौरा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बड़ी सैन्य बैठक

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कोलकाता के विजय दुर्ग स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने तीन दिवसीय सशस्त्र बल संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन (CCC) का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

यह सम्मेलन खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

सुधार और तैयारियों पर होगा फोकस

CCC भारतीय सशस्त्र बलों का सबसे अहम विचार-विमर्श मंच है। इसमें सैन्य और नागरिक नेतृत्व रणनीतिक व वैचारिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस बार सम्मेलन का विषय है — “सुधारों का वर्ष: भविष्य के लिए परिवर्तन।”

तीन दिवसीय इस बैठक में सेना की परिचालन तैयारियों, रक्षा क्षेत्र में सुधार और भविष्य की रणनीतियों पर गहन चर्चा की जाएगी। पिछली बार यह सम्मेलन साल 2023 में भोपाल में हुआ था।

Also Read: Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान में गड़बड़ी, ‘जलेबी बेबी’ गाना बजने से मचा बवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.