Etawah News: पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Etawah News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, इटावा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीती रात बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया

शनिवार रात को बकेवर पुलिस की टीम इकनौर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी महासिंगपुरा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर पर पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो ट्रैक्टर पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने लगे।

पुलिस ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की तो पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली हिस्ट्रीशीटर चंदू उर्फ चंद्रशेखर के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, चंदू का भाई ऋषि अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

चोरी का ट्रैक्टर और हथियार बरामद

गिरफ्तार किए गए बदमाश चंदू के पास से पुलिस ने एक चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर, एक 315 बोर का तमंचा, तीन खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में चंदू ने बताया कि उसने यह ट्रैक्टर अपने भाई ऋषि के साथ मिलकर चोरी किया था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपी ऋषि की तलाश जारी है।

Also Read: UP Crime News: शाहजहांपुर हत्याकांड का खुलासा, 50 हजार के इनामी शेखर मौर्या की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.