Ballia News: ID जाटव जी बोलिए, भगवान शिव को लेकर अपमानजनक पोस्ट करने पर पुलिस ने एडमिन को किया गिरफ्तार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेउली गांव के रहने वाले 28 वर्षीय संदीप गौतम उर्फ रंजन को सोशल मीडिया पर भगवान शिव की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया है कि, आरोपी संदीप गौतम ने ‘जाटव जी बोलिए’ नामक फेसबुक आईडी से हिंदू धर्म के आराध्य भगवान शिव की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और मामला तूल पकड़ गया।

Ballia Insulting post

स्थानीय लोगों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ी थाने के उप निरीक्षक मुकेश यादव की तहरीर पर संदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धारा 67ए के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

वहीं पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि, सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Also Read: Kanpur News: वार्ड में झगड़े से भड़के हैलट प्राचार्य, बोले– अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.