रामस्वरूप यूनिवर्सिटी लाठीचार्ज: राजभवन घेराव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक

Lucknow News: बाराबंकी की रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने पहुंचे, जहां उनकी पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई।

सपा की छात्र इकाई समाजवादी छात्र सभा ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए एबीवीपी और छात्रों के साथ खड़े होने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान, कई सपा कार्यकर्ता राजभवन के सामने खड़ी बसों पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया। इस दौरान, पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी काफी गहमागहमी देखने को मिली।

Samajwadi Party

काफी मशक्कत के बाद, पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें बस में भरकर इको गार्डन भेज दिया। सपा का यह प्रदर्शन बाराबंकी की घटना के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है।

Also Read: Varanasi News: लापरवाही बर्दाश्त नहीं – निरीक्षण में फूटा आयुष मंत्री का गुस्सा, कटेगा वेतन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.