वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, डाफी टोल प्लाजा पर चेन स्नेचर जयकांत गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी में डाफी टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हुई। इस दौरान, पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर जयकांत को जवाबी फायरिंग में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि डाफी टोल प्लाजा के पास कुछ अपराधी मौजूद हैं। जब पुलिस की टीम ने जयकांत को घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद, पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। जयकांत के पैर में गोली लगने के बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

शातिर अपराधी है जयकांत

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधी जयकांत मूल रूप से बिहार के भभुआ का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मुख्य रूप से चेन स्नैचिंग शामिल है। घायल जयकांत को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Also Read: बाफिला घोटाला: फर्जीवाड़े की सैकड़ों करोड़ की 19 बीघा जमीन सरकार के नाम दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.