बरेली में चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पांच बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और शराब चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अभियुक्तों को धर दबोचा, जबकि एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हालत में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब चोरी की शराब से जुड़ी दो अलग-अलग FIR—239/25 धारा 331(4)/305 BNS और 297/25 धारा 303(2)/62 BNS के तहत वांछित बदमाश कठपुला पुल के पास जंगल के रास्ते से दो बाइकों पर सवार होकर गुजर रहे थे।

पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में धनोरा थाना भमोरा, बरेली निवासी रविंद्र पुत्र गजेंद्र पाल के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम इस प्रकार हैं

  • सियानंद उर्फ श्याम पुत्र गजेंद्र पाल (धनोरा, थाना भमोरा, बरेली)
  • अवनीश पुत्र फकीरे (सेरहा, थाना दातागंज, बदायूं)
  • गुड्डू पुत्र जगपाल (तजपुरा, थाना भमोरा, बरेली)
  • जगतपाल पुत्र दीनानाथ (ढका, थाना बिशारतगंज, बरेली)
  • रविंद्र (घायल) पुत्र गजेंद्र पाल (धनोरा, थाना भमोरा, बरेली)

बरामदगी और हथियार

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी की गई शराब की 15 हाफ बोतलें अंग्रेजी शराब, एक पेटी देसी शराब और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें (स्प्लेंडर प्लस और डिस्कवर) बरामद की हैं।

अन्य चोरियों की भी कबूली

गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूल की है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। प्रशासन ने बताया है कि मामले से जुड़ा विस्तृत प्रेस नोट अलग से जारी किया जाएगा।

Also Read: लखनऊ में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बृजेश पाठक ने किया भव्य स्वागत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.