इटावा के दादरपुर में बवाल के बाद एक्शन में पुलिस, गांव बना छावनी, FIR में गगन यादव समेत 20 नामजद
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र स्थित दादरपुर गांव में हुए उपद्रव और पथराव के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गांव में हुई हिंसा के बाद 20 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
कैसे भड़का विवाद
बीते दिन गांव में किसी विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। हालात ऐसे बने कि पुलिस पर भी पथराव हुआ और गांव के भीतर हमले जैसी स्थिति बन गई। पथराव की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने खुद थाने में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराई।
नामजद आरोपियों में गगन यादव समेत 20 लोग शामिल
घटना में गगन यादव सहित 20 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अन्य अज्ञात उपद्रवियों की पहचान में भी जुटी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
गांव में छावनी जैसा माहौल
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गांव को कड़ी सुरक्षा घेरे में ले लिया है। चारों ओर पुलिसबल की मौजूदगी है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गांव में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन हालात पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में हैं।
डीएम और एसएसपी ने दौरा कर जाना हाल
घटना के बाद इटावा के जिलाधिकारी और एसएसपी ने देर रात गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: Lucknow: थाने के पास हकीम चला रहा था हथियारों की फैक्ट्री, 300 राइफल-पिस्टल, 50000 कारतूस मिले

