Sitapur News: आजम खान को लेने सीतापुर जेल पहुंचे 25 वाहनों का पुलिस ने काटा चालान, नियम तोड़ने पर हुई कार्रवाई
Sitapur News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को जेल से लेने पहुंचे उनके बेटे और समर्थकों के काफिले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 गाड़ियों का चालान किया है, जिन पर कुल 73,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि इन गाड़ियों का चालान नो पार्किंग के नियम तोड़ने पर किया गया है।
आजम खान के समर्थक सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज हैं। उनका मानना है कि जब आजम खान जेल में थे, तब अखिलेश यादव ने इस मामले पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और न ही कोई ऐसा बयान दिया जो उन्हें राहत दे सके।
एक समय था जब आजम खान समाजवादी पार्टी के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक थे। मुलायम सिंह यादव की सरकार में उनका काफी दबदबा था, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं और कई मुकदमों के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा।
Also Read: R. Ashwin का इंटरनेशनल कमबैक, अब UAE और ऑस्ट्रेलिया में मचाएंगे धमाल

