प्रयागराज में IAS के बंगले पर पुलिस की रेड, चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 9 गिरफ्तार

प्रयागराज: संगम नगरी के कीदगंज इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसने प्रशासनिक गलियारों में खलबली मचा दी है। यहां ‘खालासी लाइन’ मोहल्ले में स्थित एक आईएएस अधिकारी के मकान में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने जब रात के वक्त छापेमारी की, तो घर के अंदर पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले।

किराए के घर में ‘गंदा धंधा’

जांच में यह बात साफ हुई है कि यह मकान एक आईएएस अधिकारी का है, लेकिन उन्होंने इसे 15 हजार रुपये प्रति माह पर किराए पर दे रखा था। अधिकारी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनके घर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का नेटवर्क चलाया जा रहा है। जिस शख्स ने घर किराए पर लिया था, वही इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड निकला।

पुलिस की सीक्रेट प्लानिंग और छापेमारी

एसीपी (ACP) राजीव यादव को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिली थी। उन्होंने पहले गोपनीय तरीके से मामले की जांच कराई और जब खबर पक्की हो गई, तो कीदगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने मकान नंबर 514 पर धावा बोल दिया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर सबको दबोच लिया गया। मौके से 4 महिलाओं और 5 पुरुषों को पकड़ा गया है।

इस धंधे का मुख्य सरगना सर्वेश द्विवेदी है, जो प्रयागराज के दरियाबाद का रहने वाला है। सर्वेश ही लड़कियों को बुलाकर यहां देह व्यापार करवाता था। पकड़ी गई महिलाओं का प्रोफाइल चौंकाने वाला है:

एक महिला प्रयागराज की है।

दूसरी वाराणसी से है।

तीसरी महिला दक्षिण भारत (साउथ) की रहने वाली है।

चौथी महिला पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखती है।

आगे की जांच जारी

एसीपी राजीव यादव ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह नेटवर्क और कहां-कहां फैला है और क्या इसमें कुछ और सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Also Read: Barabanki News: कोतवाल ने जमींदारी अंदाज़ में कहा… नहीं लिखूंगा रिपोर्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.