थाना दिवस कैसरगंज संपन्न: राजस्व और पुलिस मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर
Kaiserganj News : कैसरगंज कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/SDM आलोक प्रसाद और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रवि खोखर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।
SDM आलोक प्रसाद ने राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।
इस दौरान सीओ रवि खोखर ने कहा, “पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में निष्पक्षता और गंभीरता से कार्य करें।” उन्होंने पुलिसकर्मियों को मामलों के त्वरित निस्तारण और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
थाना दिवस के मौके पर तहसीलदार अभय राज पांडे, कोतवाली निरीक्षक हरेंद्र मिश्र, तहसील कैसरगंज के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, और पुलिस के कई जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान के प्रयास किए गए।
इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना रहा।

