सिद्धार्थनगर में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, अपराधियों पर लगाम कसने की कवायद तेज

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ड्रोन के डर, चोरों के आतंक और सड़कों पर खुलेआम हथियार लहराने की घटनाओं को देखते हुए, पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष और गहन चेकिंग अभियान चलाया।

जिला मुख्यालय के सनई चौराहे पर परिवीक्षाधीन पुलिस अधिकारी और सीओ सदर नौगढ़ विश्वजीत शौर्ययान (IPS) ने अपनी टीम के साथ मिलकर वाहनों की सघन तलाशी ली। उन्होंने ‘संदेश वाहक‘ से बात करते हुए कहा कि सड़कों पर हथियार लेकर चलने वाले, दहशत फैलाने वाले और राहगीरों को लूटने वालों की अब खैर नहीं।

अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने कई दर्जन दोपहिया और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली, हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने कहा, “अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

विश्वजीत शौर्ययान ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस का मकसद जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित करना है और इसके लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: नेपाल में सोशल मीडिया बैन का असर भारत तक, बहराइच बॉर्डर पर हिंसक प्रदर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.