‘मृत्यु कुंभ’ पर छिड़ा सियासी विवाद: ममता बनर्जी को अखिलेश का समर्थन, भाजपा ने की तीखी टिप्पणी  

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ 2025 को लेकर दिए गए ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने सही कहा। उनके राज्य के लोगों की भी जान गई है, बंगाल और अन्य राज्यों से आए लोगों की बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं, और एफआईआर भी दर्ज नहीं हो रही है। महाकुंभ का आयोजन क्यों किया गया? यह प्राचीन काल से श्रद्धालुओं का आस्था स्थल रहा है, लेकिन व्यवस्थाएं किसकी जिम्मेदारी थीं?”

महाकुंभ की अव्यवस्था पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने आगे कहा जब मुख्यमंत्री ने कहा था कि 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी, तो लोगों को भरोसा हुआ था। जब नामचीन हस्तियों को बुलाया गया था, तब भी भरोसा था कि व्यवस्थाएं बेहतर होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा जनता की भावनाओं का फायदा उठा रही है। इस महाकुंभ में सबसे ज्यादा गुमशुदगी के मामले सामने आए, सबसे ज्यादा मौतें हुईं और लोग बीमार हुए।

ममता बनर्जी की इस टिप्पणी पर भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष जगन्नाथ सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा ममता बनर्जी ने हमेशा हिंदुओं के खिलाफ बात की है और उनका इरादा पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में बदलने का है। वह प्रधानमंत्री बनने के लिए यह सब कर रही हैं। पश्चिम बंगाल को ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल दिया है। महाकुंभ एक पवित्र स्थल है और वहां की व्यवस्थाएं वास्तव में अच्छी थीं। यह घटना अचानक हुई, लेकिन ममता बनर्जी ने इसे चुनाव से पहले लोगों को भड़काने के लिए इस तरह की टिप्पणी की।

Also Read: UP Budget Session: बजट सत्र के दूसरे दिन चढ़ा सियासी पारा, केशव मौर्य बोले- सपा की…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.