सियासी दोस्ती या रणनीति? योगी के मंत्री ने मायावती को सराहा, अखिलेश के ‘झूठे PDA’ पर बोला हमला

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की जमकर तारीफ की है। मेरठ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान निषाद ने कहा कि बसपा चीफ मायावती का ‘राइज़’ (उदय) हो रहा है और उन्होंने बसपा प्रमुख के अच्छे कार्यों की प्रशंसा की।

बसपा की तारीफ

संजय निषाद ने बसपा के कैडर की तारीफ करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी का कैडर अच्छा है और उसमें “पॉलिटिकली ट्रेंड” (राजनीतिक रूप से प्रशिक्षित) लोग हैं। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि ‘हाथी’ (बसपा का चुनाव चिह्न) का वोट ग्यारह बजे तक पड़ जाता है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर हमला बोलते हुए संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) झूठी पीडीए की बात करती है। उन्होंने दावा किया कि असली पीडीए तो प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ है। निषाद ने कहा कि मोदी जी के साथ राजभर (सुभासपा), निषाद (निषाद पार्टी), अपना दल और आरएलडी (रालोद) हैं। उन्होंने भाजपा को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम के विचारों पर चलने वाली पार्टी’ बताया।

आजम खान पर टिप्पणी

जेल से ज़मानत पर बाहर आए सपा नेता आज़म खान को बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए जाने के मुद्दे पर भी संजय निषाद ने निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आज़म खान अपने समाज के स्टार हैं और उन्हें सोचना चाहिए कि उन्हें किसके साथ रहना चाहिए। निषाद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तक आज़म खान जेल में बंद थे, तब तक उनसे कोई मिलने नहीं गया और न ही किसी ने उन्हें पूछा। अब जेल से बाहर आने पर लोग उनसे मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “चरित्र प्रमाण पत्र लेकर कोई राजनीति नहीं करता है।”

Also Read: सिद्धार्थनगर में ‘गांव की समस्या’ चौपाल का आयोजन, DM-SP ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.