जापान में सियासी भूचाल, प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने दिया इस्तीफा
Sandesh Wahak Digital Desk: जापान की राजनीति में अचानक एक बड़ा बदलाव आया है। देश के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने पद छोड़ने का संकेत दिया है। यह फैसला उन्होंने अपनी ही पार्टी के भीतर से बढ़ते विरोध और हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में मिली करारी हार के बाद लिया है।
जापान के टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई में हुए चुनावों में उनकी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को बहुमत नहीं मिला था, जिससे उनकी सरकार की स्थिरता पर सवाल उठने लगे थे। इस हार के बाद से ही पार्टी के कई नेता इशिबा से इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
शिगेरू इशिबा ने पिछले साल अक्टूबर में ही प्रधानमंत्री का पद संभाला था, लेकिन पिछले एक महीने से उन पर लगातार इस्तीफा देने का दबाव था। हालाँकि, वह इस मांग का विरोध कर रहे थे। उनका यह कदम ऐसे समय में आया है, जब उनकी पार्टी सोमवार को ही नेतृत्व में बदलाव को लेकर एक वोटिंग कराने वाली थी, जो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जैसा होता।
Also Read: Varanasi News: चंद्रग्रहण पर बदला दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का समय, दिन में ही सम्पन्न हुआ आयोजन

