बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार जल्द देंगे इस्तीफा, नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले 48 घंटे राज्य की सत्ता को लेकर बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह इस्तीफा दे सकते हैं। नई सरकार बनने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी सोमवार को विधायक दल की बैठक बुला सकती है।

इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आज शाम या अधिकतम मंगलवार सुबह तक हो सकती है। बैठक में सरकार गठन की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है।

Nitish Kumar

जदयू भी सोमवार को करेगी रणनीतिक बैठक

जदयू भी सोमवार को विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुला रही है। इस बैठक में पार्टी आगे की राजनीतिक रणनीति तय करेगी।

सोमवार को नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की अहम और संभावित अंतिम बैठक कर सकते हैं।

कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश कुमार सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

इस्तीफा देने के बाद होगा NDA विधायक दल का चयन

राजभवन में इस्तीफा सौंपने के बाद NDA विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

इस बैठक में नीतीश कुमार को दोबारा NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद वे फिर से राजभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करेंगे।

बिहार विधानसभा का वर्तमान (17वां) कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नई विधानसभा (18वीं) के गठन और नई सरकार के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि जदयू को 85 सीटें मिलीं।

Also Read: दिल्ली विस्फोट: घटना स्थल से मिले 9mm के तीन कारतूस, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में दो FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.