Admit Card विवाद को लेकर सियासत तेज, AAP के निशाने पर आशीष सूद

Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी ने बच्चों के एडमिट कार्ड (Admit Card) को लेकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद को घेरा है। पार्टी की ओर से सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार खुद को दिल्ली के 18 लाख बच्चों का अभिभावक बताती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ बच्चों को एडमिट कार्ड नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस पूरे मामले में अब तक स्कूल के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज नहीं कराई गई।

Admit Card रोकना मानसिक उत्पीड़न का रूप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा से ठीक पहले एडमिट कार्ड (Admit Card) रोकना कानूनी रूप से मानसिक उत्पीड़न और क्रूरता का रूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट कानूनी प्रावधान है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिभावकों की ओर से शिक्षा निदेशक को कई बार शिकायत भेजी गई। डिप्टी डायरेक्टर साउथ और शिक्षा सचिव को भी बार-बार सूचना दी गई, लेकिन किसी स्तर पर संज्ञान नहीं लिया गया।

फीस विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि इस (Admit Card) विवाद की असल वजह फीस का मुद्दा है। अभिभावक वही फीस देना चाहते हैं जिसे सरकार ने मान्यता दी है, जबकि स्कूल अपनी तय फीस वसूलना चाहता है। भारद्वाज ने कहा कि मंत्री का यह कहना कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी, सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े विवाद के बाद भी डिप्टी डायरेक्टर या शिक्षा निदेशक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

संघर्ष के बाद बच्चों को मिले एडमिट कार्ड

उन्होंने कहा कि आखिरकार सच्चाई की जीत हुई और आम आदमी पार्टी के संघर्ष के चलते स्कूल को झुकना पड़ा। इसके बाद बच्चों को एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस तरह के मामलों में समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Also Read: सिद्धार्थनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 थानेदारों समेत 9 निरीक्षकों के तबादले, देखिए लिस्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.