प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी के लिए दी खास शुभकामनाएं

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ की मशहूर अदाकारा अनुष्का शेट्टी करीब दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी नई फिल्म घाटी 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है, और इस ख़ास मौके पर उनके पुराने सह-कलाकार प्रभास ने उन्हें दिल से शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अनुष्का को प्यार से स्वीटी कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा, घाटी का ट्रेलर बहुत ही दमदार लग रहा है। स्वीटी, मैं तो आपको इस ताकतवर रोल में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

घाटी में अनुष्का का दमदार अंदाज

बाहुबली में अपनी जोड़ी से लाखों दिलों पर राज करने वाले प्रभास और अनुष्का की दोस्ती जगजाहिर है। पिछली बार अनुष्का 2023 की फिल्म ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी’ में एक हल्के-फुल्के किरदार में नजर आई थीं, लेकिन ‘घाटी’ में उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग और एक्शन से भरपूर है।

इस फिल्म में अनुष्का एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो गलती से नशे के कारोबार में फंस जाती है। कहानी उनके संघर्ष, हिम्मत और अपराध की दुनिया से लड़ने की जद्दोजहद पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ विक्रम प्रभु भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है, जिनके साथ अनुष्का पहले हिट फिल्म ‘वेदम’ में काम कर चुकी हैं। घाटी को पहले 11 जुलाई को रिलीज़ होना था, लेकिन अब यह फिल्म 5 सितंबर को प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगू, हिंदी और कई अन्य भाषाओं में देखी जा सकती है।

Also Read: Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट बना ड्रग्स तस्करी का हॉटस्पॉट! कस्टम ने पकड़ी 13 करोड़ की खेप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.