Pratapgarh News: सर्पदंश से पूर्व प्रधान की मौत, राजा भैया ने परिजनों को दी 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Pratapgarh News: सर्पदंश से जान गंवाने वाले किल्हनापुर के पूर्व प्रधान और जनसत्ता दल के समर्पित कार्यकर्ता बब्लू पांडे के परिवार को राजा भैया ने आर्थिक सहयोग दिया है।

राजा भैया की ओर से उनके परिजनों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।

पूर्व प्रधान की मौत के बाद राजा भैया स्वयं उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गंगा घाट पहुंचे थे।

उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को उनके प्रतिनिधियों ने परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाई।

राजा भैया के करीबी कार्यकर्ता थे बब्लू पांडे

बब्लू पांडे को राजा भैया और उनकी पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताया जाता है। वह जनसमस्याओं और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर राजा भैया से सीधे संवाद करते थे।

वर्ष 2011 में प्रधान बनने के बाद क्षेत्र के निचले तबके के लोगों के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती थी।

बब्लू पांडे ने किल्हनापुर से गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर नीलकंठ महादेव मंदिर की स्थापना भी कराई थी। वह धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़े रहते थे।

पत्नी का पहले ही हो चुका है निधन

बब्लू पांडे की पत्नी का निधन काफी पहले हो चुका था। उनके परिवार में दो बच्चे हैं। ऐसे में उनके निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों की चुनौती खड़ी हो गई है।

राजा भैया की ओर से मिली सहायता से बच्चों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान बौआ तिवारी, प्रधान जहानाबाद, आकाश मिश्रा, तोयज मिश्रा, ललित मिश्रा, अतुल तिवारी, बजरंगी शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Read: पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान… PDA को लेकर CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.