Prayagraj: महाकुंभ के समापन पर प्रयागराज पहुंचे CM योगी, अरैल घाट पर किया श्रमदान

Sandesh Wahak Digital Desk: महाकुंभ के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने श्रमदान करते हुए झाड़ू लगाकर सफाई की। सीएम योगी ने महाकुंभ को सफल बनाने में अहम योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन अभूतपूर्व सफलता का प्रतीक है, और यह राज्य सरकार की योजनाओं और समन्वय का परिणाम है। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की।

वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने रेलवे कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा किए गए शानदार कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। रेल मंत्री ने कहा कि, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके नेतृत्व में इतना भव्य आयोजन हुआ।”

रेल मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने हमें श्रद्धालुओं की आस्था पर विचार करने का आह्वान किया और उन्हें भीड़ के रूप में नहीं देखने के लिए कहा। हम सभी व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे और रेलवे संचालन नियमावली में स्थायी बदलाव लाएंगे।”

महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर दोनों नेताओं ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और भविष्य में इस अनुभव से रेलवे और अन्य विभागों के संचालन को और भी बेहतर बनाने की योजना जताई।

Also Read: Lucknow: पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्कूटी में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बची महिला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.