Prayagraj Flood: वायरल तस्वीर पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, बोले- भ्रष्टाचार के गड्ढों में भरा पानी
Sandesh Wahak Digital Desk : प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। शहर के लोग अपने परिवार और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। छोटा बघाड़ा इलाके का दृश्य इस त्रासदी की गंभीरता को दिखाता है, जहां बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच चुका है।
इसी दौरान एक मार्मिक तस्वीर सामने आई, जिसमें एक शख्स अपने छोटे बच्चे को सिर के ऊपर उठाए, कमर तक पानी में चलते हुए नजर आ रहा है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तेजी से जगह बना ली और लोगों के दिलों को झकझोर दिया।
प्रयागराज में 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बाद प्रयागवासियों को जलभराव के सिवा और क्या मिला? भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी भाजपाई घपलों-घोटालों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रहा है।
स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर पानी फेरनेवाले भाजपाई अपनी-अपनी नाव लेकर कहाँ गायब हो गये हैं। pic.twitter.com/U58d6Rf9Q2
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 3, 2025
अखिलेश यादव का तंज
इस वायरल तस्वीर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा “प्रयागराज में 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को सिर्फ जलभराव ही मिला। भ्रष्टाचार के गड्ढों में भरा पानी भाजपा की घोटालेबाज़ी की सच्चाई दिखा रहा है। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वाले भाजपाई अब अपनी-अपनी नाव लेकर कहां गायब हो गए हैं?”
प्रयागराज के कई हिस्सों में पानी भरने से लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। छोटा बघाड़ा जैसे इलाकों में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। लोग नाव, ट्रैक्टर और पैदल रास्तों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है, लेकिन स्थानीय लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Also Read: Kanpur News: बाढ़ग्रस्त गांवों में समाजवादियों ने शुरू की ‘PDA रसोई’, प्रशासन पर…

