प्रयागराज: शादीशुदा युवती ने प्रेमी संग गंगा में लगाई छलांग
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रयागराज के तेलियरगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शास्त्री पुल पर एक युवक और युवती ने गंगा नदी में एक साथ छलांग लगा दी। दोनों ने पहले ही अपने हाथ एक-दूसरे से रस्सी से बांध लिए थे — मानो दुनिया से जाते-जाते भी एक-दूजे का साथ न छूटे। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है। राहगीरों ने जैसे ही दोनों को छलांग लगाते देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस की तत्परता से समय रहते दोनों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों ही शीतल कुंठी के रहने वाले हैं। युवक की उम्र करीब 24 साल है जबकि युवती 22 साल की है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण दोनों तनाव में थे।
जांच में यह भी पता चला है कि युवती की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। लेकिन ससुराल में घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते वह परेशान थी। इसी दौरान उसका फिर से अपने पुराने प्रेमी से संपर्क हुआ और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।
गनीमत रही कि मौके पर मौजूद जल पुलिस टीम ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया और कुछ ही मिनटों में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस का कहना है कि अगर कुछ मिनट की भी देर हो जाती तो दोनों की जान जाना तय थी।
फिलहाल, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। युवती के पति और ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह साफ हो सके।
Also Read : फीस की चिंता मत करो – CM योगी, पढ़ाई के लिए मदद मांगने पहुंची…
Get real time updates directly on you device, subscribe now.