Prayagraj News: अवैध गांजा तस्करी पर STF की बड़ी कार्रवाई, 176 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 176 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 44 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से दो कुख्यात तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। कार्रवाई प्रयागराज के गहानी बारा रोड स्थित थाना बारा क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
एसटीएफ ने जिन दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है—
-
बदरुद्दीन, पुत्र सैयदुद्दीन, निवासी ग्राम ज्ञानीपुर, थाना शिवगढ़, जनपद सुल्तानपुर
-
मिथिलेश यादव, पुत्र हरिश्चंद्र यादव, निवासी ग्राम आशापार, थाना खजनी, जिला गोरखपुर
बरामदगी
छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने इनके पास से निम्न सामान बरामद किया—
-
176 किलोग्राम अवैध गांजा
-
स्वराज डीसीएम वाहन संख्या – UP 44 AT 9048
-
2 मोबाइल फोन
-
2,220 रुपये नकद
-
अन्य आपत्तिजनक सामग्री
कैसे पकड़े गए तस्कर?
एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ को सूचना मिली थी कि अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्कर उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर प्रयागराज के रास्ते यूपी और बिहार में सप्लाई करते हैं।
इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज में सक्रिय हुई।
10 अक्टूबर 2025 को देर रात करीब 1 बजे गहानी बारा रोड पर घेराबंदी कर डीसीएम वाहन को रोका गया।
तलाशी लेने पर वाहन में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
देशभर में फैला है गिरोह का नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। गिरोह का संचालन राकेश यादव नाम का सरगना करता है, जो उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से कम दामों में गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश और बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है।
तस्करी के लिए गिरोह ट्रकों और डीसीएम जैसे मालवाहक वाहनों का इस्तेमाल करता है, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।
मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बारा, प्रयागराज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 एवं 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

