बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

Sandesh Wahak Digital Desk: वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के 18वें स्पीकर चुन लिए गए हैं। चूंकि वे इस पद के लिए एकमात्र दावेदार थे, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय था। उन्हें विपक्षी विधायकों का भी समर्थन मिला। डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। वह अब विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद बीजेपी कोटे से स्पीकर बनने वाले तीसरे नेता बन गए हैं।

डॉ. प्रेम कुमार को स्पीकर चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी। उन्होंने सदन की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए कहा, मैं पूरे सदन की ओर से प्रेम कुमार जी को बधाई देता हूँ। उनके पास लंबा अनुभव है और वे सदन के कामकाज में पूरा सहयोग करेंगे। मैं अनुरोध करता हूँ कि पूरा सदन एक बार खड़ा होकर उन्हें सम्मान दे।

बता दें कि इससे पहले जेडीयू कोटे से उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी भी स्पीकर रह चुके हैं। डॉ. प्रेम कुमार के लंबे अनुभव को देखते हुए सदन के सुचारू संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read: झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, CM हेमंत सोरेन के CA नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर फेमा के तहत छापे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.