अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, CM योगी बोले- राष्ट्र आज राममय
Sandesh Wahak Digital Desk: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भव्य भगवा ध्वज फहराए जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह ध्वजारोहण समारोह सिर्फ मंदिर निर्माण की पूर्णता नहीं बल्कि ‘राम राज्य’ के शाश्वत मूल्यों और आस्था की विजय का प्रतीक बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति इसे और अधिक ऐतिहासिक बनाने जा रही है।
“राम राज्य के मूल्यों की विजय”
वहीं ध्वजारोहण से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट साझा करते हुए इसे ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में होने वाला यह समारोह राम मंदिर निर्माण के पूरा होने के साथ-साथ ‘राम राज्य’ के शाश्वत मूल्यों और आस्था की चिरस्थायी विजय का भी प्रतीक है।
आस्था, सभ्यता और मानवता के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से एवं @RSSorg के माननीय सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत जी की गरिमामयी उपस्थिति में भारत और असंख्य सनातन धर्मावलंबियों की श्रद्धा व विश्वास के… pic.twitter.com/3W2kO4a2WG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 25, 2025
“जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्याय”
सीएम योगी ने कहा, आस्था, सभ्यता और मानवता के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से और आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में ‘राष्ट्र मंदिर’ के शिखर पर सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के प्रतीक भव्य भगवा ध्वज का आरोहण किया जाएगा। इसे उन्होंने भारत और विश्वभर के सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का अद्वितीय क्षण बताया।
सनातन गौरव की विराट तेजस्विता से आलोकित श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित भव्य भगवा ध्वज के आरोहण समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों, धर्माचार्यों व सभी रामभक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति राष्ट्र और धर्म के…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 25, 2025
“राष्ट्र आज राममय है”
मुख्यमंत्री योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अयोध्या धाम अखंड आस्था, राष्ट्रनिष्ठा और सनातन धर्म की आधार भूमि है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत देश–दुनिया से आने वाले संतों, धर्माचार्यों और रामभक्तों का हार्दिक अभिनंदन किया। योगी के अनुसार यह गरिमामयी उपस्थिति राष्ट्र और धर्म के उत्थान तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई ऊर्जा प्रदान करती है।
सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से भव्य भगवा ध्वज का आरोहण होने जा रहा है।
सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का यह दिव्य संदेश पूरे भारतवर्ष में अदम्य आध्यात्मिक आत्मिक… pic.twitter.com/pYVxzOdAug
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 25, 2025
ध्वजारोहण को योगी आदित्यनाथ ने आस्था की अमरता, सत्य की अजेयता और संस्कृति के पुनर्जागरण का जयघोष बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पताका नहीं, बल्कि वह आत्मबल है जिसने हर युग में अधर्म के अंधकार को चीरकर धर्म के प्रकाश को अक्षुण्ण रखा। योगी ने आगे कहा कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का यह दिव्य संदेश पूरे देश में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है। करोड़ों रामभक्तों की प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर प्रतिष्ठित होने जा रही है। राष्ट्र आज राममय है, धर्ममय है।
Also Read: अफार के Hayli Gubbi ज्वालामुखी में विस्फोट, भारत तक असर

