सावन की पहली बारिश से यूपी कई जिलों में जलभराव, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में सावन की शुरुआत ज़बरदस्त बारिश के साथ हुई है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की भी स्थिति बनी।
बांदा में सबसे अधिक 192 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस मॉनसून सीज़न में अब तक की सबसे ज़्यादा वर्षा है। इसके अलावा सोनभद्र में 122.4 मिमी, संभल में 91 मिमी, मिर्जापुर में 90 मिमी, आगरा में 72 मिमी और चित्रकूट में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अब पूर्वी यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर तक पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अब तक दक्षिणी हिस्सों में सक्रिय रहा मानसून शनिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से सटे ज़िलों में भी तेज़ी पकड़ने वाला है। अगले दो दिनों में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों के साथ अन्य इलाकों में भी बारिश की तीव्रता और दायरा बढ़ेगा।
11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 48 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
शनिवार के लिए मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी समेत कुल 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 48 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बुंदेलखंड, विंध्य और कुछ पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य इलाकों में बादलों की आवाजाही और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
किन इलाकों में बरसेंगे बादल?
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
वहीं जिन 48 ज़िलों में बिजली गिरने का खतरा है, उनमें शामिल हैं।
वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, प्रयागराज, कौशांबी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर, जौनपुर, कन्नौज, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, इटावा, औरैया, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, बदायूं, संभल सहित कई अन्य जिले।
Also Read: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 14 अगस्त से शुरू होगा घर-घर सर्वे

