T20 World Cup 2026: भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज, 20 टीमों की लिस्ट हुई जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मंच तैयार हो गया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी 20 टीमों की सूची जारी कर दी गई है।

आख़िरी स्लॉट के लिए कड़ी टक्कर में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने जापान को हराकर वर्ल्ड कप का टिकट पक्का किया। जीत के साथ ही मोहम्मद वसीम की अगुवाई वाली यूएई टीम ने 20वीं टीम के रूप में टूर्नामेंट में जगह बना ली है।

T20 World Cup 2026

इन टीमों ने किया सीधा क्वालीफाई

भारत और श्रीलंका बतौर मेजबान स्वतः ही टूर्नामेंट में शामिल हैं। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शीर्ष 7 टीमों – अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए और वेस्टइंडीज – ने भी सीधे क्वालीफाई किया है।

आईसीसी रैंकिंग और क्वालीफायर से आईं टीमें

आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग के आधार पर आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के लिए जगह बनाई। वहीं क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए कनाडा (अमेरिका क्वालीफायर), इटली और नीदरलैंड (यूरोप क्वालीफायर)

नामीबिया और जिम्बाब्वे (अफ्रीका क्वालीफायर), जबकि नेपाल, ओमान और यूएई (एशिया/EAP क्वालीफायर) ने वर्ल्ड कप टिकट हासिल किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 20 टीमों की लिस्ट

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)।

कब होगा टूर्नामेंट?

सूत्रों के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो सकती है और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जा सकता है।

हालांकि, आईसीसी की ओर से आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।

फिलहाल, 20 टीमों की घोषणा के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें ग्रुप डिविजन और मैच शेड्यूल पर टिकी हैं।

Also Read: IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा दांव, LSG की किस्मत बदलने आया ये दिग्गज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.