UP Police SI Recruitment परीक्षा की तैयारी पूरी, 11 और 12 मार्च को जारी होंगे एडमिट कार्ड

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 (UP Police SI Recruitment) की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड की ओर से अब अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत 11 और 12 मार्च को यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

वहीं परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए यूपीपीआरपीबी ने नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम भी उठाए हैं। बोर्ड ने इस संबंध में सूचना देने के लिए एक ईमेल एड्रेस और व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है।

14 और 15 मार्च को लिखित परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अक्टूबर 2025 में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती (UP Police SI Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश भर में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। बोर्ड के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में कुल 15,75,760 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

11 और 12 मार्च को मिलेंगे एडमिट कार्ड

यूपीपीआरपीबी के अनुसार लिखित परीक्षा (UP Police SI Recruitment) के लिए अभ्यर्थी 11 और 12 मार्च को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 14 मार्च को निर्धारित है, वे 11 मार्च को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होगी, वे 12 मार्च को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

पेपर लीक और नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 (UP Police SI Recruitment) की परीक्षा को लेकर बोर्ड ने पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर परीक्षा पेपर से जुड़ी किसी भी तरह की चर्चा पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही पेपर लीक, पेपर की खरीद-बिक्री और सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जारी किया गया ईमेल और व्हाट्सऐप नंबर

दरअसल यूपीपीआरपीबी ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को परीक्षा (UP Police SI Recruitment) पेपर लीक, नकल या पेपर की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो वह इसकी सूचना तुरंत बोर्ड को दे सकता है।

इसके लिए बोर्ड ने satarkta.policeboard@gmail.com ईमेल एड्रेस और 9454457951 व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Also Read: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स झेलने वालों के मुआवजा नीति बनाने का आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.