कर्नाटक में प्राइवेट ट्रेनिंग Aircraft क्रैश, दो लोग घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: कर्नाटक के विजयपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (Aircraft) क्रैश हो गया। यह हादसा रविवार को विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मंगलोर गांव में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार रेड बर्ड का प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हल्के विमान में दो लोग सवार थे और हादसे में दोनों घायल हो गए।

घायलों का जारी है इलाज

वहीं हादसे के बाद घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बालेश्वर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा बालेश्वर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। फिलहाल क्रैश के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इंजन में तकनीकी खराबी के बाद हुआ क्रैश

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का प्राइवेट एयरक्राफ्ट है। यह विमान कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था। इसी दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और एयरक्राफ्ट अचानक क्रैश हो गया। विमान में एक कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट सवार थे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को आगे के इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

 

Also Read: देवरिया दौरे में प्रोटोकॉल विवाद, VVIP ट्रीटमेंट न मिलने पर नाराज हुए मंत्री संजय निषाद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.