जीजा राघव चड्ढा को प्रियंका चोपड़ा ने दी जन्मदिन की बधाई, परिणीति ने लुटाया प्यार

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और मशहूर राजनेता राघव चड्ढा आज यानी 11 नवंबर को अपना 37वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर न्यू मॉम परिणीति और उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने राघव के लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाले पोस्ट शेयर किए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा का प्यारा और मज़ेदार मैसेज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीजा को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। यह तस्वीर राघव और परिणीति की सगाई की थी, जिसमें प्रियंका, राघव के माथे पर तिलक लगाती दिख रही थीं।

तस्वीर के साथ प्रियंका ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, हैप्पी बर्थडे @raghavchadha88! आपके लिए आने वाला साल सेहत, खुशी और छोटे बच्चे के साथ नए एडवेंचर से भरा हो। @parineetichopra।

परिणीति ने पति को बताया परफेक्ट डैड

परिणीति चोपड़ा ने अपने पति पर प्यार लुटाते हुए राघव के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं और उनके लिए एक लंबा, भावुक नोट लिखा।

परिणीति का भावुक पोस्ट, जब मुझे लगा कि तुम इससे ज़्यादा परफेक्ट नहीं हो सकते… तुम तब और भी परफेक्ट हो गए और दुनिया के सबसे अच्छे डैड बन गए। मैं तुम्हें हमारी जिंदगी के हर पल देखती हूँ – एक परफेक्ट बेटे, परफेक्ट पति और परफेक्ट पिता के तौर पर। तुम मेरी इंस्पिरेशन हो, मेरा गर्व हो, मेरी ऑक्सीजन हो। सबसे कमाल के इंसान हो। मैं भगवान से लाखवीं बार पूछती हूँ… मैंने तुम्हें पाने के लिए क्या किया? मेरे जीने की वजह को जन्मदिन मुबारक हो। मैं सच में तुम्हारे बिना नहीं रह सकती।

Also Read: कैसे सोचने की ताकत धीमा कर देता है एक कमजोर दिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.