Oscar 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम, मिली ये अहम जिम्मेदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: Priyanka Chopra एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।
98वें Academy Awards के लिए जारी प्रेजेंटर लिस्ट में उनका नाम शामिल किया गया है। इस प्रतिष्ठित समारोह में वह बतौर प्रेजेंटर विजेताओं को अवॉर्ड देती दिखाई देंगी।
हर साल Academy of Motion Picture Arts and Sciences की ओर से आयोजित होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स में दुनिया भर की फिल्मों और कलाकारों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाता है।
इस बार जारी प्रेजेंटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा Will Arnett, Robert Downey Jr., Gwyneth Paltrow, Anne Hathaway और Paul Mescal जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं।

कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर 2026
इस बार ऑस्कर समारोह की मेजबानी अमेरिकी कॉमेडियन और टीवी होस्ट Conan O’Brien करेंगे। यह भव्य आयोजन 15 मार्च (रविवार) को Dolby Theatre, Los Angeles में शाम 7 बजे (स्थानीय समय) शुरू होगा।
भारतीय दर्शक इसे 16 मार्च (सोमवार) सुबह 4:30 बजे लाइव देख सकेंगे। भारत में इसका सीधा प्रसारण JioHotstar पर किया जाएगा।
भारत से ‘होमबाउंड’ हुई थी शॉर्टलिस्ट
इस साल भारत से निर्देशक Neeraj Ghaywan की फिल्म Homebound शॉर्टलिस्ट हुई थी।
Karan Johar के Dharma Productions बैनर तले बनी इस फिल्म में Ishaan Khatter, Vishal Jethwa और Janhvi Kapoor अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। हालांकि, यह फिल्म अंतिम नॉमिनेशन में जगह नहीं बना सकी।
पहले भी प्रेजेंटर रह चुकी हैं प्रियंका
यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर मंच पर नजर आएंगी। इससे पहले वह 2016 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी बतौर प्रेजेंटर शामिल हो चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म Varanasi में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन S. S. Rajamouli कर रहे हैं।
इस फिल्म में उनके साथ Mahesh Babu भी मुख्य भूमिका में होंगे और इसकी रिलीज 7 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है।
Also Read: शाहरुख खान की मेगा फिल्म ‘किंग’ में सितारों की भरमार, सौरभ शुक्ला ने खोला राज

