प्रियंका का अखिलेश यादव पर करारा हमला, 40 हजार नहीं, महिलाओं को सम्मान चाहिए

Lucknow News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मौर्या ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश के फर्जी एनकाउंटर के आरोपों, महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे और एसटीएफ पर की गई टिप्पणियों को लेकर पलटवार किया। साथ ही, सपा नेताओं के बयानों और मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

अखिलेश जो अपनी पत्नी के लिए नहीं बोल सकते

मौर्या ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, महिलाओं के सम्मान की बात कौन कर रहा है? अखिलेश यादव? जो अपनी पत्नी के लिए एक शब्द भी नहीं बोल सकते। जब कोई मौलाना आकर उनकी पत्नी के बारे में बेतुकी बातें करता है, तो वे चुपचाप बैठे रहते हैं, जैसे मुंह पर ताला लगा हो। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश 40 हजार रुपये देने की बात करते हैं, लेकिन महिलाओं को सम्मान और बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए, न कि सिर्फ पैसे का लालच।

महिलाएं जिसे वोट देंगी, वही सरकार बनेगी

मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही महिलाओं को वास्तविक सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा, आज महिलाओं से सलाह ली जा रही है, उनके अधिकारों पर बात हो रही है और संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की बराबर भागीदारी पर चर्चा हो रही है। महिलाएं आज चर्चा का विषय बन गई हैं। महिलाएं जिस भी पक्ष को वोट देंगी, वही पार्टी सरकार बनाएगी।

सपा नेता के बयान पर पलटवार

समाजवादी पार्टी के एमएलसी लालबिहारी यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कुत्ते के गले में पट्टा बांध दिया जाए तो उसे भी जिताना होगा, मौर्या ने करारा जवाब दिया, क्या उनकी पार्टी के सभी लोग इसी श्रेणी में आते हैं? अगर वे किसी कुत्ते को टिकट देते हैं और उसे जिता भी देते हैं, तो क्या वह कुत्ता जनता का विकास करेगा और महिलाओं को 40,000 रुपये देगा? जनता सब कुछ समझेगी, सुनेगी, परखेगी और सही समय पर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए बेताब अखिलेश यादव इस बार पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।

सपा के लोग अपराधियों को देते हैं संरक्षण

मौर्या ने अखिलेश के जाति-आधारित एनकाउंटर के आरोपों पर कहा, शिवपाल यादव ने कहा था कि जब सत्ता में आएंगे तो आजम को गृह मंत्री बनाएंगे। अपराधियों को संरक्षण देने वाले ये सभी लोग समाजवादी पार्टी के ही हैं। जो एनकाउंटर हो रहे हैं, वे पूरी तरह से सही हैं, अपराधियों का ही एनकाउंटर किया जा रहा है।

पीडीए को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं अखिलेश

अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर मौर्या ने कहा, वे पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड हैं। कभी पीडीए का एक मतलब निकालते हैं, तो कभी एसटीएफ का दूसरा। उनकी पूरी पार्टी इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड है कि क्या कहा जाए। वे बस हर शब्द का फुल फॉर्म बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेता बेचैन हैं और किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आना चाहते हैं।

मौलाना साजिद रशीदी पर तीखा हमला

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर मौर्या ने कहा, कई इस्लामिक देशों में महिलाएं कितना आजाद महसूस करती हैं? आए दिन उन पर अत्याचार होते हैं। अगर आपको हिंदुस्तान में रहना है, तो संविधान के अनुसार ही रहना होगा। यह ड्रामा और आतंकवादी जैसी सोच यहाँ नहीं चलेगी।

ग्रैंड मुफ्ती पर भी निशाना

देश के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद के बयान पर मौर्या ने कहा, हिंदुस्तान संविधान के अनुसार चलता है, जो महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार देता है। जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, उनकी सोच आतंकवादियों जैसी है। उनके धर्म में महिलाओं के साथ जैसा व्यवहार होता है, वहाँ अव्यवस्था है, क्योंकि उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले वहीं से आते हैं।

Also Read: ‘मैंने कॉफी पीने लायक बनाया’, मनोज तिवारी ने रवि किशन के दावे पर कसा तंज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.