कुर्क होगी संभल हिंसा के मास्टरमाइंड की संपत्ति

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड और अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर सारिक साठा के खिलाफ पुलिस अब बड़ा एक्शन लेने जा रही है। सारिक पर गैर-जमानती वारंट जारी करने की तैयारी की जा रही है, साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पुलिस अब इंटरपोल की मदद से उसे विदेश से भारत लाने की दिशा में काम कर रही है।

विदेश में बैठकर लिखी दंगे की स्क्रिप्ट

जानकारी के मुताबिक, शहर के मोहल्ला दीपा सराय निवासी सारिक साठा के खिलाफ पहला मुकदमा 1991 में गुजरात में ट्रक चोरी के मामले में दर्ज हुआ था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में उसके खिलाफ 54 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शारिक ने विदेश में बैठकर संभल हिंसा की स्क्रिप्ट तैयार की थी। उसने अपने गुर्गों के जरिए विदेशी और देशी हथियार भिजवाए, जिनसे चार लोगों की हत्या कराई गई।

रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

गौरतलब हो कि, पुलिस ने करीब 14 साल पहले ही सारिक की लगभग दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। बीते अक्टूबर में उसके घर मुनादी कराकर कुर्की नोटिस भी चस्पा कराया गया। सितंबर में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने जा रही है।

वहीं अभी हाल में सारिक की एक विदेशी युवक के साथ सोने के बिस्कुट हाथ में लिए तस्वी भी वायरल हुई है, जिससे उसके गोल्ड तस्करी से संबंधों पर भी संदेह गहराया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इंटरपोल की मदद से शारिक साठा को भारत लाने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

गुर्गों ने ही चलाई थीं गोलियां

आपको बताते चलें कि, संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान साठा के गुर्गों ने विदेशी पिस्टल से गोलियां चलाई थीं। एसआईटी को मौके से विदेशी कारतूस के खोखे बरामद हुए थे। तीनों गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि हिंसा के पीछे शारिक साठा का ही हाथ था। उन्होंने बताया कि हथियार वही उपलब्ध कराता था और गोली चलाने के निर्देश भी उसी ने दिए थे।

वहीं संभल पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में है और अगला कदम शारिक साठा को किसी भी हाल में भारत वापस लाना है।

 

Also Read: ‘राहुल गांधी हर बार ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हैं, वह खुद…’, मंत्री नंद गोपाल नंदी का बड़ा बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.