जगदीशपुर में पैगंबर मुहम्मद का 1500वां जन्मदिन समारोह, तीन दिवसीय ‘जश्ने विलादत’ की तैयारी पूरी

Sandesh Wahak Digital Desk: जगदीशपुर, अमेठी में पैगंबर मुहम्मद (स.अ.व.) का ‘जश्ने विलादत’ (जन्मदिन) इस बार 4, 5 और 6 सितंबर को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस तीन दिवसीय ऐतिहासिक समारोह की तैयारी ज़ोरों पर है, जो लगातार 44वें साल अंजुमन गुंचए इस्लाम कमेटी के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। इस साल यह समारोह पैगंबर के 1500वें जन्मदिन के विशेष कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।

 

मुहम्मद रफीक वारसी, चेयरमैन, अंजुमन गुंचए इस्लाम कमेटी

अंजुमन गुंचए इस्लाम कमेटी के चेयरमैन मुहम्मद रफीक वारसी उर्फ अल्लू मियां ने बताया कि समारोह की शुरुआत 4 सितंबर की रात जलसे से होगी, जो सुबह तक चलेगा। 5 सितंबर को दोपहर में एक बड़ा जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें लगभग एक लाख लोग हिस्सा लेंगे। तीसरी रात यानी 6 सितंबर को फिर से एक जलसे का आयोजन होगा। समारोह में देश-विदेश के कई जाने-माने धर्मगुरु, विद्वान और शायर शामिल होंगे। इनमें हजरत सय्यद मुहम्मद अशरफ कलीम जीलानी, अल्लामा मौलाना तौसीफ रजा खान, सैय्यद अहमद जमाल अशरफ और मौलाना तबरेज आलम जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

पवित्र कुरान पाठ प्रतियोगिता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

6 सितंबर की रात ‘मज़हरा-ए-किर-अत’ नाम से पवित्र कुरान पाठ की प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें आसपास के जिलों के युवा हाफ़िज़ और कारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के जजों में वरिष्ठ कारी और हाफ़िज़ शामिल होंगे। यह समारोह अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल के लिए भी जाना जाता है। कर्नाटक उर्दू अकादमी के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अली काजी ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा था कि यह धार्मिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस जलसे में कई केंद्रीय मंत्री और राजनेता भी शामिल हो चुके हैं।

Also Read: Lucknow News: STF ने ATM फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, लखनऊ…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.