Akhilesh Yadav के प्रयागराज दौरे पर बवाल, काले झंडे दिखाकर विरोध, सड़क पर मचा हंगामा

Akhilesh Yadav in Prayagraj: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे, लेकिन शहर में कदम रखते ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इस दौरान होटल के बाहर कुछ देर के लिए हंगामे और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

अखिलेश यादव एयरपोर्ट से कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ रुद्राक्ष होटल पहुंचे। होटल के बाहर पहले से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पुलिस बल मौजूद था। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में काले झंडे लेकर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि Akhilesh Yadav ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके विरोध में वे प्रदर्शन कर रहे हैं।

काले झंडे दिखाने पर हुई नोकझोंक

जब अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए होटल पहुंचे, उसी दौरान अंजान आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के हाथ से झंडे छीन लिए, जिससे मौके पर कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन के दौरान ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर माहौल शांत कराया। इसके बाद Akhilesh Yadav अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक विजमा यादव के आवास के लिए रवाना हो गए।

Also Read: अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.