दिल्ली में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे बोला हमला, कई हिरासत में
Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन के दौरान रविवार को उस समय बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे डाल दिया, जिससे कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
दिल्ली पुलिस ने इस घटना में शामिल 15 से अधिक लोगों को तत्काल कार्रवाई करते हुए इंडिया गेट और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया है। इस हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ प्रदर्शनकारी सी-हेक्सागन के अंदर इकट्ठा होने लगे और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़कर सड़क पर बैठ गए।
पुलिस के बार-बार अनुरोध करने पर भी जब वे नहीं हटे, तो सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसमें कई एंबुलेंस और मेडिकल टीमें फँस गईं। जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो वे भिड़ गए और धक्का-मुक्की करने लगे। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्ची स्प्रे डाल दिया, जिससे कई पुलिसकर्मियों की आँखों में गंभीर जलन होने लगी।
India Gate पर Pollution को लेकर प्रदर्शन, Protesters ने ‘माडवी हिडमा अमर रहे’ के लगाए नारे..ये शर्म की बात है की जिस देश में खाते है उसी देश में छेद करने की सोच रखते है… #DelhiAirPollution #DelhiPolice #IndiaGate #CMRekhaGupta #FIR pic.twitter.com/jqvFJTwSxP
— Unconditional Report (@Unconditionrepo) November 24, 2025
पुलिस ने दर्ज की FIR, होगी कड़ी कार्रवाई
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस घटना में शामिल 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वीडियो फुटेज और मौजूद गवाहों के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
Also Read: Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

